कैथल के कलायत का मुख्य सप्लायर 10.80 ग्राम हेरोइन मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना द्वारा गिरफ्तार

अटल हिन्द (atalhind.com) ब्यूरो। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भारतीय पुलिस सेवा के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर 10.80 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की गई है।
- पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित वासी कलायत जिला कैथल के रूप में हुई है।
- आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु थाना शहर नरवाना के हवाले कर दिया गया है।
दो महीने पहले पकड़े गए थे अन्य आरोपी
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि दो महीने पहले सीआईए नरवाना के सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह ने मितासो स्कूल नरवाना के पास मुखबरी के आधार पर कार्रवाई की थी। पुलिस टीम ने प्रदीप वासी मसूदपुर हाल जगदीश कॉलोनी हांसी व नेहा वासी चमेला कॉलोनी नरवाना को 10.80 ग्राम हेरोइन सहित काबू किए थे।
पूछताछ में सामने आया मुख्य सप्लायर का नाम
पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने एक बड़ा खुलासा किया था। आरोपियों ने बताया था कि बरामद हुई हेरोइन उनको अमित वासी कलायत ने सप्लाई की थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर रेड की गई थी।
रेड के दौरान अंडरग्राउंड हो गया था आरोपी
पुलिस की रेड की भनक लगते ही आरोपी अंडरग्राउंड हो गया था। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर आखिरकार आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद आगामी कार्रवाई हेतु थाना शहर नरवाना के हवाले कर दिया गया है।