चौधरी देवीलाल की जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होगा विशाल सम्मान समारोह, इनेलो ने शुरू की तैयारियां

चौधरी देवीलाल की जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होगा विशाल सम्मान समारोह, इनेलो ने शुरू की तैयारियां

जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर आगामी 27 सितंबर को नूंह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी इनेलो के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम दुखेड़ी ने दी है। कार्यक्रम को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

समारोह में शामिल होंगे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इनेलो नेता पुरुषोत्तम दुखेड़ी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। समारोह के दौरान जननायक चौधरी देवीलाल के जीवन को याद किया जाएगा। इसके साथ ही उनके द्वारा समाज और किसानों के हित में किए गए कार्यों को भी याद किया जाएगा।

अम्बाला और मुलाना हलके के कार्यकर्ताओं में उत्साह

उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला जिले से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। पुरुषोत्तम दुखेड़ी के अनुसार, पार्टी की नीतियों के चलते लगातार लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों के लिए अपनी आवाज उठाई है। उनकी जयंती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर विजेंद्र राणा ने कहा कि मुलाना हल्के के कार्यकर्ताओं में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment