जेजेपी ने शुरू किया 'चौटाला से चंडीगढ़' अभियान, अजय चौटाला बोले- भाजपा सरकार की नीतियों में केवल उद्योगपतियों का भला

जेजेपी ने शुरू किया 'चौटाला से चंडीगढ़' अभियान, अजय चौटाला बोले- भाजपा सरकार की नीतियों में केवल उद्योगपतियों का भला

atalhind@gmail.com की यह रिपोर्ट हरियाणा की राजनीति से जुड़ी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने अपने पैतृਕ गांव चौटाला से 'चौटाला से चंडीगढ़' जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 हलकों में जनसभाएं की जाएंगी। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर बड़े खुलासे किए जाएंगे।

  • जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला ने पैतृक गांव चौटाला से 'चौटाला से चंडीगढ़' जन जागरण अभियान आरंभ किया।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए बनाई जा रही हैं।
  • दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजनीति तोप-तलवारों से नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद से चलती है।
  • दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री रहते हुए 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए गए।

भाजपा सरकार की नीतियों पर अजय चौटाला का हमला

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश व प्रदेश में जिस प्रकार राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं, उनमें ये कहना जरूरी है कि युवा इसमें अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। पिछले दिनों जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन इसका ज्वलंत उदाहरण है। डॉ चौटाला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियां केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हितों को लेकर बनाई जा रही हैं, जबकि गरीब, किसान, मजदूर व अन्य शोषित वर्गों को पूरी तरह से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी खराब व्यवस्था को जड़ मूल से उखाड़ने की आवश्यकता है और इसी क्रम में जेजेपी ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। वे गांव चौटाला में जेजेपी के जन जागरण अभियान 'चौटाला से चंडीगढ़' के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

90 हलकों से गुजरेगा जन जागरण अभियान

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 हलकों से गुजरने वाले जेजेपी के जनजागरण अभियान के तहत जनसभाएं की जाएंगी और भाजपा सरकार की बेकायदगियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। साथ ही जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों को भी आमजन के समक्ष रखकर उन्हें पार्टी संगठन से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने देश के कमेरे वर्ग के हितों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर उन पर कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाया, ठीक उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए जो भी वायदे जनता से करेंगे, उन्हें कानून बनाकर लागू करेंगे।

दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

उन्होंने इस दौरान जनता के समक्ष कहा कि दुष्यंत चौटाला के बतौर उपमुख्यमंत्री रहते हुए केवल दस विधायकों के साथ सत्ता में छोटी भागीदारी रखते हुए भी अपने 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए। डॉ चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए हरियाणा के उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण लागू करने का जो क्रांतिकारी प्रयास किया, वह पूरे देश में नजीर रहा। पंचायती राज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की, किसानों के लिए भी आर्थिक आजादी दिलाने का काम किया और महज 72 घंटों में उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में डलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जब जनता उन्हें मौका देगी वे अपने वायदे कानूनी रूप से पूरा करेंगे।

राजनीति जनता के आशीर्वाद से चलती है : दिग्विजय चौटाला

इस अवसर पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने संघर्ष के बूते पर जिस प्रकार जनजागरण अभियान की शुरूआत की है, निश्चित तौर पर यह हरियाणा में बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव लाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी का एक-एक युवा डॉ. अजय सिंह चौटाला के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति आज के परिवेश में तोप-तलवारों से नहीं चलती बल्कि जनता के आशीर्वाद से चलती है।

Share:

Comments

Leave a comment