श श्योपुर के ददूनी गांव में सांड 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा, 42 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

श श्योपुर के ददूनी गांव में सांड 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा, 42 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के ददूनी गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इस घटना में एक सांड करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ा। नीचे गांव वाले खड़े थे और ऊपर सांड था। सबके मन में एक ही सवाल था कि अब इस सांड को नीचे कौन उतारेगा।

सांड को शायद नीचे की दुनिया से कुछ शिकायत रही होगी। उसने सोचा होगा कि जब सबको ऊपर जाने की इतनी जल्दी है, तो मैं भी देखूं कि ऊपर पहुंचकर कैसा लगता है। लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि ऊंचाई हासिल करना आसान है और वापसी की व्यवस्था थोड़ी मुश्किल है।

यह सांड पूरे 42 घंटे तक टंकी पर डटा रहा। नीचे लोग तमाशा देखते रहे, सलाह देते रहे और उम्मीद करते रहे कि सांड खुद समझदारी दिखाएगा। सांड ने भी शायद तय कर लिया था कि जब मामला इतना चर्चित हो गया है, तो अब बिना सरकारी इंतजाम के नीचे क्यों उतरूं।

आखिरकार पुलिस, पशुपालन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाई गई और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में असली परीक्षा नीचे खड़े तंत्र की हो रही थी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment