पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बिनोला डिफेंस यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बिनोला डिफेंस यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

डॉ मनमोहन सिंह की दूरदृष्टि का प्रतीक बिनोला डिफेंस यूनिवर्सिटी-पर्ल चौधरी

देश की रक्षा शिक्षा और सामरिक नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना

भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार 12 वर्ष बाद भी उसमें एक ईंट नहीं लगा पाई

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

परियोजना के मुख्य निर्माण और डीपीआर को लेकर अभी भी गंभीर देरी बनी हुई

हरियाणा के दक्षिणी हरियाणा में अहीरवाल का

12 साल बाद भी सपना अधूरा

फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम/27 सितंबर 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर पटौदी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की गई। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने इस दौरान प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पटौदी क्षेत्र की जनता डॉ मनमोहन सिंह जी को हमेशा आदर और सम्मान के साथ याद करती है।

  • 23 मई 2013 को डॉ मनमोहन सिंह जी ने बिनोला में इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी थी।
  • यह देश की रक्षा शिक्षा और सामरिक नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना थी।
  • कांग्रेस पार्टी ने इस संस्था को राष्ट्रीय महत्व के रूप में आगे बढ़ाने की नींव रखी थी।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप

पर्ल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार 12 वर्ष बाद भी उसमें एक ईंट नहीं लगा पाई है। लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के इस बाबत सवाल पर संसदीय जानकारी के आधार पर यह सामने आया है। परियोजना के मुख्य निर्माण और डीपीआर को लेकर अभी भी गंभीर देरी बनी हुई है।

कांग्रेस सरकार बनने पर डिफेंस यूनिवर्सिटी पहली प्राथमिकता

पर्ल चौधरी ने कहा कि यह पटौदी की जनता के साथ-साथ देश के युवाओं और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिनोला की डिफेंस यूनिवर्सिटी का काम कब पूरा होगा। इसे कब पूरी तरह से शुरू किया जाएगा, इसका भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने पिछले महीने ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पूर्व रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान के साथ अपनी बातचीत का ब्योरा साझा किया।

पटौदी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि वे इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए लगातार दबाव बनाएंगे। यदि मौजूदा सरकार इस परियोजना को पूरा करने में विफल रहती है, तो अगली कांग्रेस सरकार बनने पर प्राथमिकता दी जाएगी। पहले तीन वर्षों के भीतर इसके निर्माण और संचालन को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

बिनोला की जमीन और हरियाणा का अधिकार

पर्ल चौधरी ने कहा कि यदि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस परियोजना को हरियाणा से बाहर गुजरात ले जाने का कोई सपना देख रहा है। पटौदी की जनता इस बात को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। बिनोला की जमीन पर प्रस्तावित यह संस्थान हरियाणा का अधिकार है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी और पटौदी हलके की जनता मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाएगी।

डॉ मनमोहन सिंह जी ने जिस दूरदृष्टि के साथ देशहित में बिनौला में डिफेंस संस्थान की नींव रखी थी। उसे पूरा करना ही उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share:

Comments

Leave a comment