HTET Exam 2025: हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन अनिवार्य, 22 जिलों में स्थापित होंगे बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र

SAHAB RAM29 September 20262 min read232 viewsहरियाणा
HTET Exam 2025: हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन अनिवार्य, 22 जिलों में स्थापित होंगे बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र

HTET Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि 4 व 5 जुलाई, 2026 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन (Biometric Verification) प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन (Biometric Verification) प्रक्रिया पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 अक्तूबर, 2026 को प्रदेश के 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उन्होंने आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं  मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। प्रदेश के 22 जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाईल नंबर/ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि 04 अक्तूबर, 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेरीफिकेशन केन्द्र पर उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करवाएं। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 04 अक्तूबर, 2026 को अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों  की सुविधा एवं परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Share:

Comments

Leave a comment