शहीदी दिवस 23 सितंबर की बजाय 9 जनवरी को मनाया जाए : डॉ. दीपक राठी

शहीदी दिवस 23 सितंबर की बजाय 9 जनवरी को मनाया जाए : डॉ. दीपक राठी

शहीदी दिवस 23 सितंबर की बजाय 9 जनवरी को मनाया जाए : डॉ. दीपक राठी

भाजपा सरकार करती है जाटों के साथ सौतेला व्यवहार : डॉ. दीपक राठी

जाट महापुरुषों को मिले पूरा मान सम्मान, जिसके वो वास्तविक हकदार : अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भिवानी /20 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दीपक राठी ने भिवानी में एक प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि 23 सितंबर की जगह 9 जनवरी को हरियाणा शहीदी दिवस मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को राजा नाहर सिंह एवं चौ. छोटू राम की पुण्यतिथि होती है। इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हुए राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

राजा नाहर सिंह और अन्य शहीदों की अनदेखी का आरोप

डॉ. दीपक राठी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 9 जनवरी को राजा नाहर सिंह को चांदनी चौक में फांसी दी गई थी। इसी दिन उनके सेनापति गुलाब सिंह सैनी, भूरा सिंह वाल्मीकि तथा खुशहाल सिंह गुर्जर को भी फांसी दी गई थी। वर्तमान में हरियाणा में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इसके बावजूद गुलाब सिंह सैनी की ना तो पुण्यतिथि मनाई जाती है और ना ही उनका कोई स्मारक बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाटों के साथ सौतेला व्यवहार करती है और जाट महापुरुषों को उनका पूरा मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।

राव तुलाराम और अन्य शहीदों पर दिए गए तर्क

डॉ. राठी ने कहा कि राव तुलाराम को प्रदेश का शहीदी का सरताज बना रखा है। उनका कहना था कि राव तुलाराम ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी और 1857 के युद्ध में लड़ाई के मैदान से भाग गए थे। इसके विपरीत, नारनौल के नसीबपुर में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले राव कृष्ण गोपाल नांगल पठानी का कोई स्मारक तक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राव तुलाराम को यादव होने के कारण सम्मान दे रही है, जबकि राजा नाहर सिंह के साथ शहीद होने वाले अन्य जातियों के शहीदों को कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने 1857 के संग्राम में शहादत देने वाले मुस्लिम नवाबों का भी जिक्र किया लेकिन कहा कि उनका कोई नाम नहीं लेता।

नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान

डॉ. दीपक राठी ने ऐलान किया कि अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा जाटों की एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएगी। इस पार्टी की घोषणा 24 नवंबर 2028 को दीनबंधु चौधरी छोटू राम के जन्मदिन पर की जाएगी। उन्होंने अफसोस जताया कि अब तक के सभी जाट नेताओं ने जाटों का राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से शोषण ही किया है। महासभा का राजनीतिक एजेंडा है कि भारत और पाकिस्तान एक हो जाएं, तभी दीनबंधु चौ. छोटू राम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बसंत पंचमी के दिन चौ. छोटू राम का जन्मदिन मनाना उनका अपमान है क्योंकि उनका वास्तविक जन्मदिवस 24 नवंबर है।

Share:

Comments

Leave a comment