राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में लगभग 400 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में लगभग 400 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

नरेंद्र जेठी /नरवाना /03 अक्टूबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 400 विद्यार्थियों की सेहत की जांच की गई। - सीएचसी उझाना की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके टीम ने 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यह जांच की। - इस दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

स्वास्थ्य परीक्षण में की गई विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग

अध्यापक प्रदीप जागलान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। विद्यार्थियों में दंत रोग, दृष्टि संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग तथा जन्मजात एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। इन गंभीर समस्याओं में हृदय रोग, मोतियाबिंद और डाउन सिंड्रोम जैसी बीमारियां शामिल थीं। आवश्यकता के अनुसार बच्चों के रक्त की जांच भी की गई।

आगे के उपचार के लिए किया गया रेफर

जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों को आगे उपचार की आवश्यकता पाई गई, उन्हें उचित उपचार के लिए रेफर किया गया। डॉ. अरुण ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा बच्चों को आवश्यकता के अनुसार निशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य जरूरी

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। नियमित स्वास्थ्य जांच से बच्चों में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार करवाया जा सकता है। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण, डॉ. शिवानी एवं फार्मेसी ऑफिसर सुखविंदर सहित अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment