बैंक हड़ताल के दौरान साइबर ठगी से रहें सावधान, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जारी की एडवाइजरी

बैंक हड़ताल के दौरान साइबर ठगी से रहें सावधान, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जारी की एडवाइजरी

करनाल में बैंक यूनियनों की हड़ताल के दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान साइबर ठग लोगों को फोन कर के कई तरह के झांसे दे सकते हैं।

  • बैंक हड़ताल के दौरान साइबर ठगी से सावधान रहें आमजन
  • एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी
  • अनजान कॉल, मैसेज और लिंक से रहने की अपील

बैंक हड़ताल और साइबर ठगी की आशंका

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैंक यूनियनों द्वारा दिनांक 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर साइबर ठगों द्वारा आमजन को विभिन्न प्रकार के झांसे देकर साइबर ठगी किए जाने की आशंका को देखा जा रहा है। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की आमजन से अपील

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि साइबर ठग बैंक हड़ताल का फायदा उठा सकते हैं। ठग आमजन को फोन कर यह झांसा दे सकते हैं कि बैंकिंग लेनदेन में समस्या आ रही है।

ऑनलाइन भुगतान और लेनदेन से जुड़े झांसे

ठग यह भी कह सकते हैं कि ऑनलाइन भुगतान अटक गया है। खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है या किसी लेनदेन को पूरा करने के लिए तत्काल किसी लिंक पर क्लिक अथवा पैसे ट्रांसफर करने होंगे। ठग लोगों को जल्दबाजी में लेकर उनके बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

अनजान कॉल और मैसेज से सतर्कता

उन्होंने आमजन से अपील की है कि लेनदेन से संबंधित किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या व्हाट्सप्प संदेश पर भरोसा न करें। किसी व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने अथवा क्यू आर कोड स्कैन करने से भी बचें।

डर और जल्दबाजी का खेल

एसपी ने कहा कि साइबर ठग लोगों को डर या जल्दबाजी में लेकर ठगी को अंजाम देते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के बैंकिंग लेनदेन से पहले उसकी स्वयं पुष्टि करें। और केवल आधिकारिक माध्यम से ही लेनदेन करें।

गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पीन, सीवीवी, यूपीआई पीन, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। बैंक अधिकारी बनकर आने वाली कॉल पर भरोसा न करें। बैंक कर्मचारी फोन पर ओटीपी या पीन जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।

सतर्कता और साइबर हेल्पलाइन नंबर

एसपी ने कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और जागरूकता है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन से अपील की है कि बैंक हड़ताल के दौरान किसी भी अफवाह, लालच या डर के झांसे में न आएं और साइबर अपराधियों से सावधान रहें。

Share:

Comments

Leave a comment