बाबैन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बाबैन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बाबैन के निजी पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने शिरकत की। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रधान मेवा सिंह के द्वारा की गई। मंच संचालन कांग्रेस के बाबैन ब्लॉक प्रधान जयपाल पांचाल ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार पर देश और प्रदेश के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा विकास के अनेक क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल था। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश की स्थिति लगातार खराब हुई है। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती व्यवस्थाओं से परेशान है। आज हरियाणा अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ता दिखाई दे रहा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए गुरूमंत्र

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मजबूत संगठन के बिना जनता की आवाज उठाना संभव नहीं है। कांग्रेस संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें।

लाडवा हलके में मजबूत हो चुका है संगठन: मेवा सिंह

कांग्रेस जिला प्रधान मेवा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। लाडवा हलके में भी एक मजबूत संगठन तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि लाडवा से मुख्यमंत्री होने के बावजूद क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र से कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। मेवा सिंह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द धान की खरीद शुरू नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी।

Share:

Comments

Leave a comment