तरावड़ी मार्केट कमेटी के नए सचिव अरविंद टाया ने संभाला कार्यभार, आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स ने किया स्वागत

तरावड़ी मार्केट कमेटी के नए सचिव अरविंद टाया ने संभाला कार्यभार, आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स ने किया स्वागत

तरावड़ी मार्केट कमेटी के नए सचिव के रूप में अरविंद टाया ने कार्यभार संभाल लिया है। तरावड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय में तरावड़ी मंडी आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त सचिव अरविंद टाया का बुके देकर स्वागत किया गया।

संजीव सचदेवा का हुआ तबादला और सम्मान

तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा का फतेहाबाद तबादला होने पर मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी कार्यशैली और कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से संतुष्ट होकर उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट किया और उनके योगदान की सराहना की। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने संजीव सचदेवा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मंडी से जुड़े कार्यों को बेहतर तालमेल रहा। उन्होंने कहा कि संजीव सचदेवा ने अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जिसके चलते एसोसिएशन ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फसल सीजन और खरीद व्यवस्था पर चर्चा

इस दौरान तरावड़ी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने नए सचिव के साथ फसल सीजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने मंडी में खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल ने कहा कि फसल सीजन के दौरान मंडी में खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सचिव अरविंद टाया के नेतृत्व में मार्केट कमेटी और राइस मिलर्स, डीलर्स व आढ़तियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और मंडी से जुड़े कारोबारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी को आपसी सहयोग से काम करना चाहिए।

प्रमुख गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता, सुल्तान सोहलो, राइस मिल्स एंड डीलर्स एसोसिएशन प्रधान नरेश बंसल, राकेश हंस, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र सिंगला व नरेश गर्ग समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तरावड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय में नए सचिव अरविंद टाया का स्वागत करते गणमान्य लोग नजर आए।

Share:

Comments

Leave a comment