अम्बाला-शामली हाईवे पर अधोया कट को मंजूरी,

अम्बाला-शामली हाईवे पर अधोया कट को मंजूरी,

बराड़ा और आसपास के गांवों के लिए खुशखबरी
अंबाला- शामली हाईवे पर अधोया हाईवे कट से खुलेगी विकास की राह,
करीब 30 गांवों व बराड़ा शहर को मिलेगी बड़ी राहत।
अम्बाला/पूर्ण सिंह/20 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
अंबाला-शामली एनएच-344जीएम पर शाहाबाद-बराड़ा एसएच-4 के अधोया जंक्शन पर हाईवे कट को लेकर क्षेत्र के सरपंचों, समाजसेवीयो और हजारों क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ गई है। अंतिम मंजूरी का रास्ता साफ होते ही बराड़ा शहर सहित आसपास के करीब 30 गांवों में खुशी का माहौल है। हाईवे कट बनने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि अंबाला, चंडीगढ़, शाहाबाद, शामली और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। हाईवे कट बनने के बाद बराड़ा शहर और आसपास के गांवों के लोग सीधे हाईवे से जुड़ सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। इसका सबसे अधिक लाभ किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, एंबुलेंस सेवाओं, औद्योगिक इकाइयों तथा रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को मिलेगा। बेहतर संपर्क मार्ग बनने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में निवेश तथा विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। भाजपा बराड़ा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा ने बताया कि हाईवे कट को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष औपचारिकताएं पूरी होते ही क्षेत्रवासियों को यह बहुप्रतीक्षित सौगात मिल जाएगी। क्षेत्रवासियों ने सरकार के इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य  सभा सांसद रेखा शर्मा तथा भाजपा अंबाला जिलाध्यक्ष मंदीप राणा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। डिंपल राणा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष मंदीप राणा के निरंतर प्रयासों से यह मांग मंजिल तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय 'जनहित सर्वोपरि' की सोच का परिचायक है, जिससे पूरे बराड़ा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

ऐसे आगे बढ़ी हाईवे कट की फाइल
वर्ष 2025 से अधोया जंक्शन पर हाईवे कट की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रयास शुरू किए। क्षेत्र के नागरिकों व भाजपा  कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला प्रधान मंदिर राणा की नेतृत्व में मुख्यमंत्री हरियाणा को जनहित में हाईवे कट की मांगपत्र सौंपा। 28 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री कार्यालय से मामला लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) पहुंचा और डायरी नंबर 129607 के तहत पत्र दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। इसके उपरांत विभागीय प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रस्ताव पर कार्रवाई आगे बढ़ाई। वर्तमान स्थिति पर नजर डाली जाए तो सभी आवश्यक औपचारिकताएं  पूरी हो चुकी हैं। भाजपा बराड़ा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा ने बताया कि अधोया में हाईवे कट बनने से बराड़ा शहर सहित आसपास के लगभग 30 गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस हाईवे कट से सबसे पहले बराड़ा शहर और आसपास के गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन आसान होगा। अंबाला, चंडीगढ़, शाहाबाद, शामली और दिल्ली की ओर जाने वाले निजी व व्यावसायिक वाहनों का सफर छोटा होगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, व्यापारियों के माल परिवहन में समय और लागत दोनों कम होंगे। विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आने-जाने में आसानी होगी, जबकि मरीजों और एंबुलेंस को अस्पतालों तक शीघ्र पहुंचने का लाभ मिलेगा। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों, छोटे कारोबारियों और क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को भी बेहतर सडक़ संपर्क से बढ़ावा मिलेगा। हाईवे कट बनने से ईंधन की बचत, यात्रा समय में कमी और सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

फरवरी 2027 तक पूरा होगा अधोया हाईवे कट का काम
जब इस संबंध में एनएचएआई के एसडीओ विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अंबाला-शामली एनएच-344जीएम के शाहाबाद-अधोया मार्ग पर हाईवे कट की मंजूरी मिल चुकी है और कट का काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है और इसे फरवरी 2027 तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ बराड़ा व आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
फोटो कैप्शन ...अधोया हाईवे कट पर निर्माण कार्य प्रगति पर—मशीनों के साथ तेजी से चलता निर्माण कार्य।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment