अम्बाला के साहा ब्लॉक में 14 गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ, विधायक पूजा ने किया उद्घाटन

अम्बाला के साहा ब्लॉक में 14 गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ, विधायक पूजा ने किया उद्घाटन

अम्बाला, पूर्ण सिंह मुलाना विधानसभा क्षेत्र के साहा ब्लॉक में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूजा ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का भरोसा दिलाया।

गुरु वाल्मीकि धर्मशाला नहौनी में हुआ कार्यक्रम

विधायक पूजा ने नहौनी स्थित गुरु वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों में होने वाले विकास कार्यों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इन गांवों में नहौनी, केसरी, बजीदपुर, सबगा, तलहेड़ी गुजरान, केशोपुर, ठाकुरपुरा, साबापुर, सम्भालखा, शेरगढ़, कालपी, हरयोली, जवाहरगढ़ और चूड़ियाली गांव शामिल हैं। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए उनका आभार जताया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता

विधायक पूजा ने कहा कि मुलाना हल्के की जनता ने उन्हें जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए वह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। वह लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

सड़क, गली, नाली और पेयजल कार्यों पर विशेष ध्यान

सड़क, गलियों, नालियों, पेयजल और साफ-सफाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मुलाना हल्के को विकास के मामले में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक गांव तक पहुंचाना उनका संकल्प है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share:

Comments

Leave a comment