अंबाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का आगमन, कार्यकर्ताओं को पद ग्रहण समारोह का दिया निमंत्रण

अंबाला के पूर्ण सिंह मुलाना मंडी में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन का आगमन हुआ। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल, प्रदेश सचिव कर्म सिंह (बिट्टू गुर्जर), जिला अध्यक्ष सतीश धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 22 सितंबर को होने वाले पद ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी समाज के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव कर्म सिंह (बिट्टू गुर्जर) ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अंबाला जिले का ओबीसी समाज पद ग्रहण समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेगा।
इस दौरान सुशिल कुमार, हेमराज सैनी, कुलवंत सैनी, रामनाथ सरपंच, नरेश चौहान सरपंच, वकील सिंह, भूपिंदर कालरा, राजेश गुर्जर और ज्ञान उपलाना सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।