अलीगढ़ में वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग का किट वितरण 19 सितंबर को होगा

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग का शुभारम्भ धर्म समाज महाविद्यालय क्रीडा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर प्रारम्भ होने जा रहा है। यह आयोजन युवाओं में क्रिकेट के प्रति क्रेज को देखते हुए किया जा रहा है।
संगठन के सलाहकार ने दी जानकारी
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही साथ हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरने को लालायित हैं। युवाओं में क्रिकेट फीवर को देखते हुए संगठन द्वारा इस वर्ष तृतीय क्रिकेट लीग का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग के सभी खिलाड़ियों के लिए किट का वितरण 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर प्रातः 8 बजे किया जा रहा है। आप सभी बंधु सादर आमंत्रित हैं।
टूर्नामेंट में भाग लेंगी 8 टीमें और मिलेंगे कई पुरस्कार
वार्ष्णेय युवा संगठन के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, बेस्ट हिटर, बेस्ट बॉलर के साथ बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, विनर ट्रॉफी, रनर अप ट्रॉफी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। भवदीय भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक सलाहकार वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) मो0 9837213549 है।