सिरसा क्लब में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर बैठक, 9 अक्टूबर को मनेगी जयंती

सिरसा क्लब में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर बैठक, 9 अक्टूबर को मनेगी जयंती

श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट और अग्रोहा विकास ट्रस्ट सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में सिरसा क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के शहरी प्रधान अनिल सराफ और अग्रोहा विकास ट्रस्ट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अंजनी कनोडिया ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 9 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य स्तर पर मनाने की रूपरेखा तैयार करना और समाज हित में कल्याणकारी निर्णय लेना रहा।

जयंती समारोह का आयोजन और कार्यक्रम

जयंती समारोह का आयोजन आगामी 9 अक्टूबर को श्री अग्रवाल पार्क, जनता भवन रोड सिरसा में किया जाएगा। उस दिन सुबह 10:15 बजे महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण होगा, सुबह 11 बजे महाआरती होगी और दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

समाज सेवा के लिए ऐतिहासिक संकल्प और घोषणाएं

बैठक के दौरान अग्रवाल समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं। समाज की गरीब कन्याओं का विवाह श्री अग्रवाल सेवा सदन में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। शादी का सारा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा तथा परिवार की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। किसी भी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा और किसी असहाय बीमार व्यक्ति के इलाज का खर्च उठाने में संस्था आगे बढ़कर मदद करेगी। अग्रवाल समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई समस्या या परेशानी आती है, तो वह संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है और पूरी संस्था उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम संयोजक और उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

जयंती समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीम सिंगला, कीर्ति गर्ग, प्रवीण महिपाल, राम कृष्ण गोयल, भारत गोयल, पवन गुप्ता, आकाश चाचाण और नरेश जिंदल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। इस बैठक में संजय गर्ग, अजय जैन, सुनील जिंदल, सतीश हिसारिया, राजकुमार साहुवाला, पवन गोयल, सुशील कंदोई, अशोक बांसल, राजेश मित्तल, सतीश मित्तल, भवानी गोयल और महेंद्र जी बनी वाले सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment