महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा आयोजित करेगा चित्रकला प्रतियोगिता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा आयोजित करेगा चित्रकला प्रतियोगिता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा आयोजित करेगा चित्रकला प्रतियोगिता : मोहित बंसल

10 सर्वश्रेष्ठ चित्रों को राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा

प्रथम प्रति पुरस्कार 11हजार रुपए, द्वितीय प्रति पुरस्कार 51सौ रुपये,

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तृतीय प्रति पुरस्कार 31सौ रुपए एवं सांत्वना प्रति पुरस्कार 5 सौ रुपए रहेगा

नरेंदर जेठी नरवाना/02 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र और एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत को रचनात्मकता के साथ जन-जन तक पहुंचाना है।

  • महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर हो रहा है आयोजन।
  • दो आयु वर्गों में होगी चित्रकला प्रतियोगिता।
  • राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ चित्रों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार।

प्रतियोगिता के नियम और आयु वर्ग

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित बंसल ने जानकारी दी है कि यह प्रतियोगिता प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसके तहत प्रथम आयु वर्ग में 11 से 18 वर्ष तथा द्वितीय आयु वर्ग में 18 से 45 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में केवल हरियाणा निवासी ही भाग ले सकेंगे और इसमें भाग लेने के लिए कोई अन्य राज्य का व्यक्ति पात्र नहीं होगा।

विषय और चित्र जमा करवाने की प्रक्रिया

मोहित बंसल ने बताया कि प्रतिभागी महाराजा अग्रसेन का जीवन चरित्र एवं एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत इन दो विषयों में से किसी एक विषय पर चित्र उकेरेगा। प्रतियोगिता में उपयोग होने वाली सभी सामग्री प्रतिभागियों की स्वयं की होगी। चार्जशीट का साइज 13 गुणा 21 सेंटीमीटर ही मान्य होगा और चित्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 रहेगी। प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रतिभागियों की रचनाएं जिला अध्यक्षों के माध्यम से ही स्वीकृत की जाएगी इसलिए सभी प्रतिभागी अपने चित्र संबंधित जिलाध्यक्ष के पास ही जमा करवाएं। चित्र के साथ प्रतिभागी का नाम, पता व मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना अनिवार्य है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में प्राप्त सभी पेंटिंग एवं प्रतिभागियों की संपूर्ण जानकारी 5 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश कार्यालय को भेज दी जाए।

पुरस्कार राशि और चयन प्रक्रिया

मोहित बंसल ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग से 5-5 यानी कुल 10 सर्वश्रेष्ठ चित्रों को राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु चयनित किया जाएगा। दोनों आयु वर्गों में पुरस्कार राशि इस प्रकार रहेगी जिसमें प्रथम प्रति पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा। द्वितीय प्रति पुरस्कार 51 सौ रुपये रहेगा जबकि तृतीय प्रति पुरस्कार 31 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना प्रति पुरस्कार 5 सौ रुपए रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment