अधोया कट निर्माण कार्य शुरू: सामूहिक प्रयासों से मिली मंजूरी, बराड़ा और आसपास के 30 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

अधोया कट निर्माण कार्य शुरू: सामूहिक प्रयासों से मिली मंजूरी, बराड़ा और आसपास के 30 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

अधोया जंक्शन पर चंडीगढ़-शामली हाईवे कट की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इस सफलता के पीछे किसी एक व्यक्ति या संगठन का हाथ नहीं है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों की लगातार सक्रियता के कारण यह संभव हो पाया है। करीब एक वर्ष से अधिक समय से किसान-मजदूर संघ, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने इस मांग को उठाया था।

विभिन्न मंचों और नेताओं के सामूहिक प्रयास

किसान मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा और अधोया के नंबरदार कैलाश कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के सरपंच इस मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। रोटरी क्लब बराड़ा के प्रधान बलकार सिंह और प्रयास समाज सेवा संगठन के विशाल सिंगला ने भी इसे क्षेत्र के विकास और आवागमन की महत्वपूर्ण जरूरत बताया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री, सांसद, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। ज्ञापन और मांगपत्र के माध्यम से अधोया जंक्शन पर कट की आवश्यकता बताई गई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लगभग 30 गांवों के लोगों का आवागमन होगा सुगम

इस मांग को क्षेत्र की सामूहिक आवश्यकता के रूप में सामने रखा गया। अंबाला, चंडीगढ़, शाहाबाद, शामली और दिल्ली की ओर आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह प्रयास किए गए। अब निर्माण कार्य शुरू होने से उन लोगों की उम्मीदें मजबूत हुई हैं जो लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र की सामूहिक मांग थी। किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विनोद राणा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र सौंपा था, जिसके बाद यह मंजूरी मिली। कैलाश नंबरदार और बलकार सिंह ने भी इसे बराड़ा और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी के लिए जरूरी बताया।

रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

बराड़ा में रोटरी क्लब की ओर से 25 सितंबर दिन शुक्रवार को संत मोहन सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। रोटरी क्लब बराड़ा प्रधान बलकार सिंह कंबोज ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर डीईईओ अंबाला ज्योति रानी और बीईओ बराड़ा जगदीश मेहरा मौजूद रहेंगे। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment