हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

SAHAB RAM30 September 20261 min read129 viewsहरियाणा
हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 2,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत ई-दिशा केंद्र में कार्यरत है।

न्यू ऋषि नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व. जगदीश चंद्र ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं और मात्र 8वीं पास हैं। 25 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी कविता का देहांत हो गया था। इसके बाद उन्होंने करीब 4-5 महीने पहले विधुर पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार ने बताया कि पेंशन न बनने पर वे कई बार ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विजेंद्र से मिले। मंगलवार (29 सितंबर 2026) को जब वे दोबारा विजेंद्र के पास पहुंचे, तो उसने पेंशन बनवाने की एवज में सीधी 2,500 रुपए रिश्वत की मांग की। विनोद ने ऑपरेटर की इस घूसखोरी की ऑडियो अपने रिकॉर्डिंग डिवाइस में दर्ज कर ली और ACB को शिकायत दी।

शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच के बाद ACB हिसार की टीम ने तुरंत ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप कार्रवाई राजकीय महाविद्यालय (मंगाली) की प्राचार्य अंजू चौधरी (राजपत्रित अधिकारी) की मौजूदगी में की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी विजेंद्र को केमिकल लगे 2,500 रुपए सौंपे, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment