अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक सबसे तेज़ शतक पर अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में भारी हर्ष

अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक सबसे तेज़ शतक पर अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में भारी हर्ष

अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक सबसे तेज़ शतक पर अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में भारी हर्ष

 हमारे लिए गौरव के पल - भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक

अलीगढ़/17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा द्वारा क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज़ शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अखिल भारतीय क्रिकेट प्रेमी मंच, अलीगढ़ में उत्सव का माहौल बना हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंच के पदाधिकारियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने जमकर अपनी खुशी का इजहार किया है।

भुवनेश वार्ष्णेय ने जताई खुशी

क्रिकेट प्रेमी मंच के अध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय 'आधुनिक' ने इस गौरवपूर्ण क्षण पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अभिषेक शर्मा ने अपनी इस चमत्कारी पारी से न केवल विश्व क्रिकेट में भारत का मान बढ़ाया है, बल्कि करोड़ों युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरित किया है। उनकी यह पारी क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है।

देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी पारी

भुवनेश 'आधुनिक' ने आगे कहा है कि अभिषेक शर्मा में अद्भुत प्रतिभा है। उनकी यह आक्रामक व ऐतिहासिक पारी देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। अलीगढ़ का समूचा खेल जगत अभिषेक शर्मा के इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की सराहना करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्यों और खेल प्रेमियों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी है और यह उम्मीद जताई है कि अभिषेक शर्मा भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट को नए शिखर पर ले जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment