बाबैन के गांवों में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन, बच्चों को बांटी फल व मिठाइयां

बाबैन के गांवों में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन, बच्चों को बांटी फल व मिठाइयां

आंगन मिलन उत्सव में बच्चों से आत्मीय मुलाकात, फल व मिठाइयां बांटी

सुरेश अरोड़ा/बाबैन /04अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा, समर्पण एवं सेवा संकल्प के उपलक्ष्य में लाडवा विधानसभा के अंतर्गत गांव भुखड़ी और झंडोला के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं भाजपा मण्डल महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका बंसल मुख्यतिथि के रूप में पहुंची।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक

बंसल ने गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ माता ही एक स्वस्थ शिशु को जन्म देती है इसलिए माता का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। गर्भ अवस्था में समय समय पर खान पान के साथ नियमित जांच भी जरूरी होती है ताकि बच्चा स्वस्थ पैदा हो। मोनिका बंसल ने गर्भवती महिला की गोदभराई कर मुंह मीठा कर बधाई दी।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी इंचार्ज, सहयोगी बहनों तथा लाभार्थी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली गई। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी विधिवत रूप से आयोजित की गई तथा उन्हें मातृत्व एवं शिशु के स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका

आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के साथ-साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक देखभाल एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया गया। बच्चों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की गईं।

अतिथियों और कार्यकर्ताओं का योगदान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर सीडीपीओ निर्मला रानी, सरपंच भुखड़ी मीनू, सरपंच जंढोला, सुपरवाइजर रवीना, कमलेश, हरप्रीत कौर, संतोष व गीता आंगनवाड़ी वर्कर मौजूद रही。

Share:

Comments

Leave a comment