दिवाली- छठ पूजा पर सफर होगा सुहाना, अंबाला कैंट- मऊ के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग

त्यौहारी सीजन पर घर जाने की योजना बना रहे कामगार लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ- अंबाला कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। इस ट्रेन के संचालन से दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे लोगों को राहत पहुंचेगी।
यह रहेगा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 05301, मऊ- अंबाला कैंट 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को सुबह 04.40 बजे मऊ जंक्शन से रवाना होकर रात 11.57 बजे सोनीपत और अगले दिन सुबह 03.55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05302, अंबाला कैंट- मऊ ट्रेन 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से सुबह पौने 6 बजे रवाना होकर सुबह 08.05 बजे सोनीपत और अगले दिन सुबह साढ़े 4 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंचेगी।
बता दें कि बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी दिवाली और छठ पूजा जैसे पर्व पर अपने घर आते हैं और फिर वापस रोजगार पर लौटते हैं। इस दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़-भाड़ देखने को मिलती हैं। इसीलिए रेलवे द्वारा हर साल त्यौहारी सीजन पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा और साथ ही नियमित ट्रेनों से ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके।
अतिरिक्त ट्रेन की मिलेगी सुविधा
स्पेशल ट्रेन के संचालन से जहां यात्रियों को एक और अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा तो वहीं हरियाणा के अंबाला सहित कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी जिससे उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा।