दिल्ली बार्डर पर रोहतक रोड से ट्रैफिक जाम की हो जाएगी छुट्टी, यहां बनेगा 8 km लंबा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

SAHAB RAM4 October 20262 min read0 viewsहरियाणा
दिल्ली बार्डर पर रोहतक रोड से  ट्रैफिक जाम की हो जाएगी छुट्टी, यहां बनेगा 8 km लंबा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

हरियाणा से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पश्चिमी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए मुंडका- पीरागढ़ी के बीच 8 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसे अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-2) से भी जोड़ने की योजना है। इसके निर्माण से दिल्ली से रोहतक आने वाले नेशनल हाईवे नंबर-10 पर ट्रैफिक जाम से जूझने वाली लाखों की आबादी को सीधी राहत पहुंचेगी।

दिल्ली PWD विभाग ने बताया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, उद्योग नगर, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और नांगलोई के बीच हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं, दिल्ली बार्डर पर रोहतक की तरफ आने वाले लोगों को भी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

दिल्ली- हरियाणा बार्डर के जाम से मिलेगी आजादी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बता दें कि दिल्ली सरकार के मास्टर प्लान 2047 के तहत मुंडका- पीरागढ़ी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर को द्वारका, अलीपुर को जोड़ने वाले UER-2 एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके निर्माण से स्थानीय ट्रैफिक से इतर वाहन शहर के बाहर बाहर ही निकल जाएंगे। PWD विभाग इस एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपेगा। DPR के बाद फाइनल एस्टीमेट के साथ निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।

बार्डर के भारी जाम से मुक्ति

बता दें कि दिल्ली- हरियाणा बार्डर से बहादुरगढ़ और रोहतक की ओर जाने वाला रास्ता मुंडका व पीरागढ़ी से होकर गुजरता है। यहां रोहतक रोड पर रोजाना ट्रैफिक जाम से रूबरू होना पड़ता है। खासकर पीक आवर्स के दौरान स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जाती है। पंजाबी बाग से मुंडका तक 15 किलोमीटर हिस्से में गाडियां रेंग-रेंग कर चलती हैं। कुछ मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो जाता है। ऐसे में ये एलिवेटेड कॉरिडोर रोहतक रोड की ओर वेस्ट दिल्ली की लाइफलाइन बनेगा और मुंडका- पीरागढ़ी क्षेत्र से ट्रैफिक जाम की छुट्टी करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। लोगों के लिए बिना ट्रैफिक जाम में फंसे हरियाणा की ओर आना आसान हो जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment