Haryana: बस और डंपर की टक्कर में 8 लोग घायल, बरवाला से 45 यात्रियों को लेकर आ रही थी बस

हरियाणा के हांसी में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हांसी-बरवाला रोड पर राजकीय महाविद्यालय के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बरवाला से हांसी आ रही थी बस।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा हांसी-बरवाला रोड पर हुआ। प्राइवेट बस बरवाला से हांसी आ रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंचनी तो पर डंपर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कई यात्री घायल
इस हादसे में 8 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। सभी घायल लोगों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ ? इस पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। अब पुलिस जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आएगी।