माता रानी के भजनों व जयकारों के साथ संपन्न हुई 7वीं निःशुल्क माँ बनभौरी धाम यात्रा

माता रानी के भजनों व जयकारों के साथ संपन्न हुई 7वीं निःशुल्क माँ बनभौरी धाम यात्रा

माता रानी के भजनों व जयकारों के साथ सम्पन्न हुई 7वीं नि:शुल्क माँ बनभौरी धाम यात्रा
स्व. किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में राजेश सिंगला व राहुल सिंगला द्वारा किया जा रहा है सेवा का पुनीत कार्य

नरवाना /19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेंद्र जेठी

माता रानी के भजनों व जयकारों के साथ सम्पन्न हुई 7वीं नि:शुल्क माँ बनभौरी धाम यात्रा। स्व. किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में राजेश सिंगला व राहुल सिंगला द्वारा किया जा रहा है सेवा का पुनीत कार्य। नरवाना, 19 सितम्बर (विनय जेठी)।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना के तत्वावधान में आज समाजसेवी राजेश सिंगला एवं राहुल सिंगला द्वारा अपने पिता स्व. किशोरी लाल सिंगला की पुण्य स्मृति में 7वीं नि:शुल्क माँ बनभौरी धाम यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पतराम नगर, जैन स्थानक के पास से प्रातः 5:00 बजे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच रवाना हुई।

भारत विकास परिषद केशव शाखा के सहयोग से हुई यात्रा

भारत विकास परिषद केशव शाखा के पवन सिंगला, राहुल सिंगला एवं ललित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शाखा के तत्वावधान में प्रत्येक माह चांदनी अष्टमी के पावन अवसर पर स्व. किशोरी लाल सिंगला जी की स्मृति में यह नि:शुल्क यात्रा आयोजित की जाती है। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को माँ बनभौरी धाम के दर्शन करवाए जाते हैं।

पिता की याद में शुरू किया गया सेवा कार्य

राजेश सिंगला एवं राहुल सिंगला ने बताया कि उनके मन ये भाव उत्पन्न हुए कि उनके पिता स्व. किशोरी लाल सिंगला की याद में ऐसा सेवा कार्य किया जाए, जिससे वे सदैव लोगों के दिलों में जीवंत रहें। इसी उद्देश्य से उन्होंने माँ बनभौरी धाम की निशुल्क यात्रा शुरू करने का संकल्प लिया, जो आज लगातार सातवीं बार श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न हुई।

श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में की सुख-समृद्धि की कामना

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमते-गाते हुए जयकारे लगाते हैं तथा माँ बनभौरी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। राजेश सिंगला एवं राहुल सिंगला ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए भारत विकास परिषद, केशव शाखा, नरवाना का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उपस्थित गणमान्य और श्रद्धालु

इस अवसर पर समाजसेवी राजेश सिंगला, राहुल सिंगला, दीपक गर्ग, आशीष सान्याल, संदीप छाबड़ा, मोहित बंसल, सौरभ गर्ग, भारत विकास परिषद, केशव शाखा के सदस्य पवन सिंगला, भजन गायक राहुल सिंगला, ललित कुमार, रेणु सिंगला तथा महिलाओं में गंगा, पूनम, कविता, सुलोचना सहित अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment